दो मोटरसाइकिल में लगी आग


हरिद्वार। अलग-अलग स्थान पर दो दोपहिया डाक कांवड़ वाहन धू धू कर जल उठे। गनीमत रही कि कांवड़ियों ने मोटरसाइकिल से समय रहते कूदकर खुद को सुरक्षित कर लिया। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि शनिवार सुबह शंकराचार्य चौक के पास एक कांवड़िये के वाहन में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने चंद मिनटों में आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक मोटरसाइकिल काफी हद तक जल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि आग लगने के साथ ही कांवड़िया मोटरसाइकिल छोड़कर चला गया था। उधर, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे पर चलती मोटरसाइकिल में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, कनखल एसओ नितेश शर्मा ने अधीनस्थों के साथ पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मोटरसाइकिल जल चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *