आक्रोशित भीड़ ने किया ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को अंदर बंद, धरना प्रदर्शन


हरिद्वार। पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज बेगमपुर के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली भरकर दूसरे दिन बहादराबाद उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने कार्यालय का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। कार्यालय से किसी को बाहर नहीं निकलने दिया। कर्मचारियों को लोगों ने अंदर ही बंद कर दिया। इधर अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि दैवीय आपदा से ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसमे बदलने का काम कराया जा रहा है।
मनीराम, सोनू, विवेक, नेकी राम, गौतम असटवाल, नवीन, जनेश्वर, ने कहा कि 11 जुलाई की रात से ट्रांसफार्मर फुक गया था। पिछले 48 घंटे से गांव और पास की कॉलोनी केदारपुरम समेत पांच हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। कहा कि गांव में लगे हैंडपंप खराब हो चुके हैं। पानी की मोटर बिजली से चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *