नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोपों को मनगढंगत : कांग्रेस

विकासनगर।

जिला कांग्रेस कार्य समिति ने कांग्रेस से निष्कासित नेता की ओर से नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोपों को मनगढंगत बताते हुए इसकी निंदा की है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की छवि को धूमिल करने और जनता को भ्रमित करने के लिए कुछ लोगों की ओर से गलत बयानबाजी की जा रही है।
शुक्रवार को तिलक भवन में मीडिया से वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक और जिला महासचिव फुरकान अहमद ने कहा कि अनुशासनहीतना और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण सहसपुर क्षेत्र के एक नेता को पार्टी से निष्कासित किया गया था। निष्कासित नेता अब नेता प्रतिपक्ष पर अल्पसंख्यक और दलित विरोधी होने का मनगढंत आरोप लगा रहे हैं। ऐसा विपक्षी दलों के बहकावे में आकर किया जा रहा है। कहा कि प्रीतम सिंह के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूती मिली। हर जाति, धर्म के लोगों को साथ में लेकर चलना कांग्रेस की नीति रही है। वर्तमान नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान सभी तेरह जिलों में सभी समुदायों के लोगों को पार्टी से जोड़ा है। नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ विपक्षी दलों के इशारे पर इस तरह की बयानबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की जा रही है। कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय हमेशा से ही कांग्रेस के साथ रहा है। कहा कि छवि खराब करने का प्रयास करने वालों को जनता जवाब देगी। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी सुनील तोमर, पूर्व सभासद जमशेद अहमद, सलीम अहमद, मुनीर अहमद, मुंतजिर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *