हत्यारोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
रुड़की। हत्या के आरोप में वांछित चल रहे एक आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की वारंट चस्पा किया है। इस मामले की जांच सीबीसीआईडी कर रही है। 2018 में कोतवाली क्षेत्र के गांव हरजौली जट्ट में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ था। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था। मृतक की पहचान पप्पू नामक युवक के रूप में हुई थी। जो गांव का ही रहने वाला था। इस मामले में अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। कुछ आरोपी अभी भी मामले में वांछित चल रहे हैं। मामले की जांच सीबीसीआईडी कर रही है। क्षेत्रीय उप निरीक्षक दिनेश पंवार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी गौरव पुत्र बिटटू निवासी ग्राम हरजौली जट्ट के घर पर कुर्की वारंट चस्पा किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना सीबीसीआईडी कर रही है। समय सीमा पूरी होने पर उसकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
