दिवगंत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की
रुड़की। आयुर्वेदिक चिकित्सक और भाजपा नेता वैद्य टेक वल्लभ ने कहा कि हाल ही में उत्तराखंड में कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। उत्तरकाशी के डामटा में बस खाई में गिरने से कई श्रद्धालु हादसे में मारे गए। चंपावत में कार खाई में गिरने से तीन लोगों की जान गई। रुड़की में नहाने के लिए गंगनहर में कूदे 5 लोगों में से तीन की मृत्यु हुई। मेन बाजार के युवा व्यापारी का शव गंग नहर में मिला। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
