गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

रुड़की।  नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के तहत रॉयल यूथ क्लब की अध्यक्ष प्रियंका रानी उपाध्यक्ष, अंजलि रानी ने गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी हिमांशु राठौर और नमामि गंगे परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य ने टीम का मार्गदर्शन किया। इसमें युवा मंडल की सभी सदस्यों ने भाग लिया। अंजलि रानी ने गंगा दशहरा पर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और गंगा को साफ करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रियंका, आराधना, खुशी, कोमल, सोनिया, कार्तिक, खुशी, अंजू आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *