आईटीआई कठपुड़ियाछीना में नये कार्से शुरू होने पर जताई खुशी


बागेश्वर

 जन संघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना की यहां आयोजित बैठक में आईटीआई कठपुड़ियाछीना में नये ट्रेड शुरू होने पर खुशी जताई है। साथ ही भवन में रंग-रोगन कराने की मांग दोहराई है। समिति कार्यालय कठपुड़ियाछीना में शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय बाद यहां की आईटीआई में सिलाई-कढ़ाई एवं इलैक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसका लाभ यहां के युवाओं को मिलेगा। वक्ताओं ने सरकार के प्रति आभार जताया। साथ ही घटगाड़-पगना तथा साताप्यारा मोटर मार्ग का निर्माण पूरा करने की मांग की है। जल संस्थान से टैंक निर्माण कराने की मांग की है। ग्राम असों मल्लाकोट में गोविंद सिंह के मकान के पास टेड़ा हो चुका बिजली का पोल बदलने की मांग की। बैठक की अध्यक्ष अध्यक्ष नरेंद्र रावत व संचालन महेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर देवीदत्त मिश्रा, शंभू दत्त मिश्रा, एनके मिश्रा, खीम सिंह नेगी, गोविंद मनकोटी, अशोक सिंह, दरवान सिंह, कुंदन मेहता आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *