भोपाल में महंगे होंगे मकान

भोपाल।

भोपाल में जल्द मकान, दुकान और फ्लैटों की कीमतों में तगड़ा इजाफा देखा जा सकता है। निर्माण सामग्रियों के रेट में दोगुना इजाफा होने से रियल स्टेट डेवलपर्स अब अपनी प्रापर्टी की कीमत बढ़ाने को मजबूर है। रियल स्टेट डेवलपर्स की अपेक्स बॉडी क्रेडाई के अनुसार मकानों की कीमतें 19 से 26 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। क्रेडाई के प्रदेश प्रवक्त मनोज मीक ने बताया कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक दुष्प्रभाव रियत स्टेट पर हुआ है। क्र्रेडाई के सदस्य लगातार निर्माण सामग्रियां की बढ़ती कीमतों से संगठन को अवगत करा रहे हैं। यूर्थ क्रेडाई भोपाल द्वारा नवम्बर 2021 में किये गये तुलनात्मक अध्ययन के अनुसार सन 2019 के बाद भोपाल और आसपास निर्माण सामग्री के मूल्यों में अत्याधिक वृद्धि हुई है जो अन्य राज्यों की तुलना में भी अधिक है। डीजल व पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों, कुशल व अद्र्धकुशल मजदूरों की कमी, लॉकडाउन, कफ्र्यू व कोविड के कुप्रभाव, ऊंची गाइडलाइन व स्टाम्प ड्यूटी और व्यापक विपरीत परिस्थितियों के चलते निर्माण लागत 19 से 26 प्रतिशत तक बढ़ गई है। लम्बे समय से रियायती कीमतों पर प्रॉपर्टी बेचने वाले डेलवपर्स के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई उपाय नहीं बचा है। क्रेडाई के भोपाल अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि आवश्यक अनुमतियों में लगने वाला समय लगातार बढ़ रहा है। खासकर रेरा में नवीनीकरण् और नवीन अनुमतियों के प्रकरण लम्बित हैं। प्रतिदिन महंगे होते बाजार में डेवलपर्स के पास नवीन परियोजनाओं की योजना बनाते समय कीमतें तय करना कठिन होता जा रहा है। जीएसटी की दरें उच्च्तम हैं और इनपुट के्रडिट टैक्स की विसंगतियां बरकरार हैं। ऐसे में क्रेडाई राज्य व केंद्र सरकार से अनुरोध कर रही है कि रियल स्टेट की रियायतें दी जायें ताकि बढ़ती कीमतों का अतिरिक्त बोझ खरीददार पर न पड़े तथा सबको किफायती आवास का उद्देश्य पूरा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *