पिता ने अपनी तीन माह की मासूम बेटी का गला घोंटकर की हत्या

डिण्डौरी।

मेंहदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत वनग्राम खम्हरिया में गत दिवस एक कलयुगी पिता ने अपने तीन माह के मासूम की गला घोंटकर निर्मम हल्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही डिण्डौरी एसपी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं मेंहदवानी पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र उद्दे को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्से में आकर सुरेन्द्र ने अपने ही मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मेंहदवानी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *