राहुल गांधी की ससंद सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में सत्याग्रह, धरना
देहरादून,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ससंद की सदस्यता को समाप्त किये जाने के विरोध में एससी, एसटी,ओबीसी विभाग के कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी के समर्थन सत्याग्रह कर धरना प्रदर्शन किया। यहां गाँधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के नीचे राहुल गाँधी के समर्थन मे एससी, एसटी, ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल के नेतृत्व मे सत्याग्रह व धरना देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरीके से हिटलरशाही कर रही है ओबीसी के नाम पर कोर्ट की मदद से राहुल गाँधी की संसद की सदस्यता खत्म की है जो कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि लेकिन आज के समय मे राहुल गाँधी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है वहीं आने वाले 2024 मे देश की जनता बीजेपी की हिटलरशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस अवसर पर सत्याग्रह व धरने पर बैठे पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा की केंद्र सरकार एससी,एसटी, ओबसी का और मुस्लिमों का जिस तरह से शोषण किया जा रहा है और जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में अलोकत्रांत्रिक तरीके से विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है भविष्य में यह कदम स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होगा। इस अवसर पर सत्याग्रह व धरने में प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सैलवान, एससी एसटी विभाग के महानगर अध्यक्ष संजय गौतम, पूर्व प्रदेश सचिव गीता राम जायसवाल, संजय भारती, मदन लाल, राजबीर रोड, आशीष सैनी, आशीष देसाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
