शिक्षा मंत्री पांडे ने किया गुरुजनों को सम्मानित

रुद्रपुर।

शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और देश को मजबूत भविष्य देने वाली युवा पीढ़ी गढऩे के लिये शिक्षकों का आभार जताया। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री पांडे ने कहा कि कोरोनाकाल में शिक्षकों ने अध्यापन के साथ अन्य जिम्मेदारियां भी बखूबी निभायीं। राज्य के शैक्षिक विकास के लिये योजनाएं बनाने और इन्हें क्रियान्वित करने का काम भी शिक्षकों ने मजबूती से किया। मंत्री ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करवाने को बड़ी उपलब्धि बताया। इस दौरान मुख्य शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने विभागीय कार्यों की जानकारी दी। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक एके सिंह ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के अलावा अन्य विद्यालयों में बच्चों की अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं से बढ़-चढक़र रुचि दिखाने पर जोर दिया। समारोह में मंत्री पांडे ने विनीता जगदीश चौधरी, बृजेश कुमार दुबे, संजीव पांडे, मनोज पांडे समेत कई शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *