सडक़ किनारे से निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने की मांग की

चम्पावत।

राष्ट्रीय राजमार्ग में कई स्थानों में डाली गई निर्माण सामग्री दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरे का सबब बन रही है। इन स्थानों में कई बाइक सवार रपट कर चोटिल हो गए हैं। स्थानीय निवासी वजीर सिंह, प्रदीप वर्मा, उमेश बिष्ट, उमेश जोशी आदि ने बताया कि निर्माण सामग्री सडक़ में डालने से राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने की मांग की है। इधर ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि नगर क्षेत्र में सडक़ किनारे निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *