प्राथमिक विद्यालय में घुसकर शिक्षिका से मारपीट


हल्द्वानी। प्राथमिक विद्यालय कमलुवागांजा में घुसकर दो युवकों ने शिक्षिका से मारपीट कर दी। मामला दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है। प्रधानाचार्या की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कमलुवागांजा स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या भगवती रौतेला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे स्कूल में कक्षाएं चल रहीं थीं। इस दौरान वह एक सहायक अध्यापिका के साथ स्कूल से लगे दूसरे विद्यालय में दवा वितरित करने गई हुईं थीं। इस बीच राप्रावि से महिला शिक्षिका के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आनन-फानन वह मौके पर पहुंचीं तो दो देखा कि दो युवक शिक्षिका के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे। शोर सुनकर विद्यालय का पूरा स्टाफ वहां पहुंच गया। स्टाफ को देखकर दोनों युवकों ने शिक्षिका को छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सोमवार को उन्होंने मुखानी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *