महिला सशक्तिकरण पर वर्चुअल संगोष्ठी का किया आयोजन


हल्द्वानी। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नैनीताल ने वर्चुअल माध्यम से महिला सशक्तिकरण और कानून विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें देश के विभिन्न भागों से लोगों ने भाग लिया। भारतीय सूचना सेवा की अधिकारी शालिनी अवस्थी और अधिवक्ता उच्च न्यायालय सुरेश चंद्र भट्ट ने कहा कि हम महिलाओं की परेशानियों को भी सशक्तिकरण बताकर महिमामंडित करने लगे हैं। दफ्तर और घर दोनों जगह उन्हें काम करना पड़ता है, लेकिन वंडर वूमन का नाम देकर महिलाओं की पीड़ाओं को ढक दिया जाता है। संगोष्ठी में महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई। वर्चुअल संगोष्ठी में प्रो. नीरज तिवारी, डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार, डॉ. दीपशिखा जोशी, प्रो. अशोक मंडोला, प्रो. नीता बोरा, प्रधानाचार्या तारा बोरा, माया देवी, प्रीति शुक्ला, निरुपम नौडियाल शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *