नगर निगम की बोर्ड बैठक 23 अप्रैल

रुड़की। नगर निगम बोर्ड की बोर्ड बैठक अब 23 अप्रैल को होगी। इसके लिए पूरक एजेंडा जारी कर दिया गया है। बारह अप्रैल को होने वाली बैठक को मेयर के अंतिम समय में टालने पर विवाद हो गया था। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद नगर निगम की बोर्ड बैठक बारह अप्रैल को प्रस्तावित थी। बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा भी जारी कर दिया गया था। बैठक में 263 करोड़ का बजट पास कराने से लेकर 64 प्रस्ताव शामिल किए गए थे। ग्यारह अप्रैल की देर शाम मेयर गौरव गोयल ने एक पत्र जारी कर अपरिहार्य कारण बताते हुए बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया था। मेयर की ओर से बैठक स्थगित किए जाने के बाद भी बैठक के तय दिन करीब 25 पार्षद निगम सभागार में एकत्र हुए। निगम के पदेन सदस्य और विधायक प्रदीप बत्रा भी बैठक में पहुंचे। विधायक और पार्षदों ने बोर्ड बैठक को स्थगित किए जाने पर नाराजगी जताई थी। बैठक स्थगित होने को शहर के विकास में बाधक बताया गया था। मेयर गौरव गोयल का कहना है कि बोर्ड बैठक 23 अप्रैल को प्रस्तावित की गई है। इसके लिए पूरक एजेंडा जारी कर दिया गया है। बताया कि विकास कार्यों के सात प्रस्ताव बढ़ाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *