प्रशासन और आबकारी के माप में अंतर

रुड़की। भगवानपुर कस्बे में ब्राह्मणों वाली गली के सामने अंग्रेजी शराब का ठेका स्थानांतरित किए जाने का मामला बढ़ता जा रहा है। कस्बे के लोगों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर शराब के ठेके को हटवाने की मांग की थी। जिसकी जांच भगवानपुर तहसीलदार रेखा आर्य को दी गई थी। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर शराब के ठेके से मंदिर की दूरी की पैमाइश कराई। यह दूरी 81 मीटर नापी गई थी। जिसकी रिपोर्ट बनाकर उप जिलाधिकारी को सौंप दी। इस मामले में सोमवार को आबकारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र जोशी ने पहुंचकर शराब के ठेके से मंदिर की दूरी की पैमाइश पर 106 मीटर बतायी। हिंदू संगठनों का कहना है कि यदि शराब के ठेके को यहां से स्थानांतरित नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *