गांजे की तस्करी में शामिल आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



पौड़ी। पुलिस ने गांजे की तस्करी वाले इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी पिछले लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी द्वारा अवैध तस्करी कर कमाई गई संपंति का ब्यौरा भी पुलिस जुटाने लगी है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि बीती फरवरी को धुमाकोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुरादाबाद निवासी रणधीर सिंह को दुनाव के पास से करीब 13 लाख अंतरराष्ट्रीय कीमत की 85 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी को वाहन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ग्राम भगल्वाड़ी, बुरांशपानी, कुलान्तरेश्वर, थाना-सल्ट, जिला अल्मोड़ा निवासी सनोज सिंह नेगी नाम के लड़के से यह गांजा 1 लाख 22 हजार में खरीदा था। एसएसपी ने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपी सनोज अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग प्रदेशों में पिछले 5 माह से छुपा हुआ था।
एसएसपी ने आरोपी सनोज पर दस हजार का ईनाम घोषित किया। बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी सनोज को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि आरोपी सनोज नेगी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई गई चल-अचल संपंति की भी पौड़ी पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवाड़ी, मुख्य आरक्षी राकेश आजाद, संतोष, हरीश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *