योजनाओं को देखने के लिए धरातल पर जाए अफसर:कमिश्नर


पौड़ी। पौड़ी मुख्यालय पहुंचे आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने चार्ज लेने के बाद मंडल की विकास योजनाओं की समीक्षा की। अफसरों को धरातल पर जाकर योजनाओं के निरीक्षण के लिए कहा। हिदायत भी दी कि विकास कार्य कार्यों में लापरवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त ने नागदेव में पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेते सीसीएफ नरेश कुमार से जानकारी भी ली।
आयुक्त ने कहा कि मुख्यालय पौड़ी से ही मंडल का संचालन किया जाएगा। एक सप्ताह बाद वे सभी सीडीओ के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा होगी। बैठक में बताया गया कि जिला योजना में अभी तक 12.12 फीसदी, राज्य सेक्टर योजना में 36.75 फीसदी और केंद्र पोषित योजना में 78.85 फीसदी बजट जुलाई अंत तक व्यय हुआ है। उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता विभाग को जनपदवार प्रगति के आंकड़े देने को कहा।
वहीं लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान व विद्युत के अधिकारियों को बरसात के मौसम में हर चुनौती से निपटने के लिए मय उपकरणों और संसाधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए । बैठक में सीएफ पंकज कुमार, डीएम पौड़ी डॉ आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, सीडीओ अपूर्वा पांडे, एसई सिंचाई आरके गुप्ता, अर्थ एवं संख्याधिकारी शिल्पा भाटिया, एडी कृषि डॉ परमाराम, एडी उद्यान रतन कुमार, एडी अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *