लापता युवती मिली, परिजनों को सौंपा
हरिद्वार
सिडकुल पुलिस ने लापता हुई युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मूल रूप से मलकपुर शहसू जिला बिजनौर यूपी हाल निवासी रोशनाबाद ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस टीम ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया, जिस समझाबुझाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
