11 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 2 पकड़े


चमोली। थाना पुलिस थराली द्वारा अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पकड़ने में सफलता मिली है। थाना प्रभारी थराली देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सोमवार देर रात्रि को थाना थराली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्रान्तर्गत भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सिमलसैन थराली के पास से बोलेरो वाहन से अभिषेक रावत पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम कौब तहसील नारायणबगड़ पंती थराली एव देवेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह ग्राम गुडम स्टेट, तलवाड़ी थराली को 11 पेटी सोलमेट व रायल स्टैग मार्का अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना थराली पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वाहन को सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *