निजी स्कूलों के खिलाफ 15वें दिन भी जारी रहा धरना


पिथौरागढ़। रि एडमिशन,मेंटिनेश शुल्क व अन्य मुद्दों को लेकर गांधी चौक में निजी स्कूलों के खिलाफ धरना 15वें दिन भी जारी रहा। रविवार को जाग उठा पहाड के संयोजक गोपू महर ने कहा कि निजी विद्यालयों ने रि एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मनमाने खर्च वसूले हैं। गलियों में बिना मानकों के विद्यालय खोलकर अभिभावकों से बेतरतीब शुल्क लिए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग व निजी स्कूल भी शुल्क वसूलने की बात स्वीकार रहे हैं पर विद्यालयों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *