बाढ़ राहत राशि 24 घंटे में दी जाए: पूर्व मंत्री


हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जलभराव वाले ग्रामों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। स्वामी ने गांवों का हाल मुख्यमंत्री को भी बताया। इस दौरान उन्होंने 24 घंटे में पीड़ितों को बाढ़ राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को तत्काल मदद दी जाए। पिछले कई दिनों से निरंतर हो रही बारिश के हुए नुकसान का शनिवार को जायजा लेने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद नसीरपुर कला समेत आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत की। स्वामी ने पीडब्ल्यूडी के आधिकारी के अलावा प्रशासन से अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को उचित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ उनके लिए भोजन के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं धरातल पर उतरकर गांव-गांव, बाढ़ पीड़ितों के लिए बीच पहुंचकर उनका हालचाल जानकर हर संभव मदद करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *