दुधारू गाय, भैंस और गन्ने की फसल की प्रदर्शनी लगाई
रुड़की। लक्सर सहकारी गन्ना विकास परिषद की ओर से किसानों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना की शुरूआत की गई। योजना के तहत कान्हावाली गांव में दुधारू गाय, भैंस और गन्ने की फसल की प्रदर्शनी लगाई गई। गन्ना परिषद के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह और एससीडीआई प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रदर्शनी की शुरुआत की। कहा कि किसानों को खेती तथा पशुपालन की नवीनतम तकनीक अपनाकर बेहतर मुनाफा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदर्शनी में किसानों ने दुधारू गाय, भैंस व गन्ने के पौधे के साथ हिस्सा लिया। दुधारू गाय में गांव के पीतम सिंह पहले, सतकुमार दूसरे, सुखपाल तीसरे स्थान पर रहे। दुधारू भैंस में राजवीर को पहला, सेवाराम को दूसरा व अवनीश को तीसरा स्थान मिला। गन्ना उत्पादन में रमेश को प्रथम, सुखपाल को द्वितीय व अनिल कुमार को तृतीय स्थान मिला। इन किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में परिषद के गन्ना पर्यवेक्षक मनीष देव सिंह, मनोज धारीवाल, देवेंद्र कुमार, जयकुमार, सोनू कुमार, अरुण पाल, अरुण गुप्ता, चतुर सिंह, सुशील बहुगुणा ने भी सहयोग दिया। मुकेश, अजब सिंह, सुरेंद्र सिंह, साधूराम, महकार सिंह, रजनीश, ओमवीर, नौबहार, सुदेश कुमार आदि किसानों ने भाग लिया।
