शांति भंग के आरोप में दो पर कार्रवाई
पिथौरागढ़। नगर में कोतवाली पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली कि तिलढुकरी स्थित सिचाई विभाग कॉलोनी के समीप दो लोग शराब पीकर अराजकता फैला रहे हैं। एसआई बसंत पंत के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची इस दौरान देवेन्द्र सिंह कार्की और संजय सिंह ऐर लड़ाई झगड़ा करते हुए मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भादवि की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।
