छात्र-छात्राओं का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण


देहरादून

राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला में छात्र-छात्राओं का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डॉ. कल्पना चावला एवं डॉ. हेलेटा रोबर्ट की देख-रेख में 54 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर परीक्षण के दौरान पता चला कि कुछ बच्चों में कमजोरी अथवा मौसम के अनुसार होने वाली वाले लक्षण होने पर बच्चों को सुरक्षित रहने के लिए समझाया गया। इस अवसर पर बच्चों को जरुरत के अनुसार औषधियाँ वितरण की गई, इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता उनियाल, अध्यापिका उषा थपलियाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी एस. चंद्रा ने सहयोग किया। इस अवसर पर शिक्षिकायें, भोजन मातायें आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *