‘गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव 2021’ का आयोजन 31 अक्टूबर को

देहरादून।

वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित ‘गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव 2021’ का आयोजन 31 अक्टूबर को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल पार्क में होगा। वीर गोरखा कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष सरवन सिंह प्रधान ने कहा कि हर साल कार्यक्रम तीन दिवसीय हुआ करता था, पर कोरोना के कारण इस साल एक दिवसीय कार्यक्रम होगा। वही समिति के सचिव विशाल थापा ने कहा कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। साथ ही साथ कुछ अंतरराष्‍ट्रीय कलाकार भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं इंडियन आइडल फेम सौरव वाल्मीकि व बालीवुड गायिका शिकायना मुखिया भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
बैठक में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, कोषाध्यक्ष टेकू थापा, उपाध्यक्ष उर्मिला तामांग, सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान, देविन साही, मनोज तमांग, बलदेव क्षेत्री, आशु थापा, लोकेश बन, कर्मिता थापा, झगु राणा, ज्योति राणा, धन बहादुर क्षेत्री, सोना केसी शाही आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *