एक बंगलादेशी नागरिक को पकड़ा

कलियर।

कलियर मेले में पुलिस व खुफिया विभाग की टीम ने एक बंगलादेशी नागरिक को पकड़ा है। पकड़ा गया बंग्लादेशी के पास से भारत का आधार कार्ड भी मिला है। वह अपनी पहचान छुपा कर कलियर में रह रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह 15 दिन पहले बंग्लादेश से चोरी छिपे कलकत्ता आया था। वहां से दिल्ली गया। उसके बाद दिनाक 18 नवंबर 2021 को कलियर में अपनी परिचित महिला कुसुम के पास मजदूरी करने के लिए आया था। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पकड़े गए बंग्लादेशी नागरिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए बंगलादेशी के पास से दो आधार कार्ड, दो सिम कार्ड, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पकड़ा गया बंगलादेशी कलियर के किलि किलि साहब बस्ती से पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *