20 दिनों से पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन

देहरादून।

ब्रह्मपुरी चमनपुरी निरंजनपुर इलाके में पिछले 20 दिनों से पानी की समस्या है। नाराज स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव किया। दोनों विभागों से पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की। निरंजनपुर में प्रदर्शन में निगम पार्षद सतीश कश्यप समेत दर्जनों स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। बार-बार पेयजल समस्या सप्लाई में व्यवधान को दूर करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *