सोशल साइट पर चाइल्ड पोर्न चलाने के आरोप में केस
देहरादून। सोशल साइट पर चाइल्ड पोर्न अपलोड करने के आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बाईपास चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल ने बताया कि एसटीएफ कार्यालय से पत्र मिला, जिसमें बताया गया कि यह गृह मंत्रालय की तरफ से संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिग पोर्टल के तहत टिप लाइन के जरिए मामला पकड़ा गया। इसमें नौका मोथरोवाला निवासी अंकित थापा के मोबाइल का इंटरनेट उपयोग होते हुए सोशल साइट पर चाइल्ड पोर्न अपलोड की गई। मामले में पुलिस ने आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
