आप नेता ने केजरीवाल से मुलाकात कर मांगा टिकट

काशीपुर।

पूर्व प्रधान एवं आप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गांव मलपुरी निवासी सरदार सुबा सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से कार्यालय में भेंट कर विधानसभा का टिकट मांगा है। कहा है कि वह पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। बीते दो वर्षों से पार्टी से जुड़े हैं। ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। काफी समय से पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। सुबा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष केजरीवाल ने सर्वे के बाद टिकट देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *