मायके से ससुराल को निकली महिला चार बच्चों संग लापता

रुड़की। 26 जुलाई को खानपुर के चंद्रपुरी गांव में मायके से ससुराल देहरादून के लिए निकली विवाहिता चार बच्चों संग लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर पति ने खानपुर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस विवाहिता व बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है। देहरादून के रानी पोखरी निवासी राकेश कुमार रविवार सुबह खानपुर थाने पहुंचे और एसओ से मिले। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि उनकी ससुराल खानपुर के चंद्रपुरी गांव में है। पत्नी निशा से उन्हें बेटा दिव्यांशू, बेटी वंशिका, राधिका और सोनाक्षी भी हैं। बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी कुछ दिन मायके में रहने के लिए चारों बच्चों को लेकर चंद्रपुरी गांव आ गई थी। इस दौरान राकेश की पत्नी व बच्चों से कई बार बात हुई। राकेश ने 25 जुलाई को पत्नी को फोन किया और रानी पोखरी आने को कहा। अगले दिन 26 जुलाई को निशा चारों बच्चों के साथ ससुराल रानी पोखरी के लिए निकली, पर वहां नहीं पहुंची। पता चलने पर राकेश ने कई जगह तलाश की, पर पत्नी व बच्चों का कहीं सुराग नहीं लग पाया। एसओ खानपुर अरविंद रतूड़ी ने बताया कि महिला व बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *