नौटियाल बने बर्सू गांव के सरपंच


रुद्रप्रयाग। मुख्यालय के करीबी गांव बर्सू में वन पंचायत सरपंच एवं सदस्यों निवार्चन किया गया जिसमें नरेंद्र प्रसाद नौटियाल को सर्वसम्मति से गांव का सरपंच बनाया गया। इस मौके पर सभी ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और बेहतर कार्य की अपेक्षा जताई। बर्सू ग्राम पंचायत के प्रधान अनूप सेमवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी ग्रामीणों की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया हुई। इस दौरान निर्वाचन आयोग की तरफ से राजस्व उप निरीक्षक पुनाड़, उप निरीक्षक वन विभाग एवं अन्य कर्मी मौजूद थे। चुनाव से पूर्व एक राय बनते हुए सभी ने सर्वसम्मति से नरेंद्र प्रसाद नौटियाल को अध्यक्ष चुन लिया। जबकि सदस्यों के रूप में दिनेश चन्द्र सेमवाल, अरविंद सेमवाल, राकेश नौटियाल, आशीष नौटियाल, गोदाम्वरी देवी सेमवाल, आशा देवी सेमवाल, अंजू देवी नौटियाल और निर्मला देवी सेमवाल को चुना गया। बैठक में पूर्व सरपंच चन्द्रप्रकाश सेमवाल के पांच सालों के बेहतर कार्य की प्रशंसा की गई। उन्होंने गांव की वन पंचायत को मजबूत करने और गांव के हक-हकूकों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य किया। इस मौके पर शम्भू प्रसाद सेमवाल, देवी प्रसाद सेमवाल, दिगम्बर प्रसाद सेमवाल, महेश डियून्डी, सतीश नौटियाल, चन्द्रमोहन सेमवाल, प्रवीण सेमवाल, दुर्गा नौटियाल, बृजमोहन नौटियाल, वीरेंद्र नौटियाल, बृजमोहन नौटियाल, गणेश नौटियाल सहित गांव की महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *