संविधान में संशोधन के खिलाफ निकाली रैली

रुड़की(आरएनएस)।  युवाओं ने संविधान में संशोधन के खिलाफ शहर में रैली निकाली। इस दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। कहा कि संविधान में संशोधन के नाम पर उनके साथ कुठाराघात किया जा रहा है। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रविदासिया के नेतृत्व में युवाओं ने सिविल लाइंस के रविदास घाट से रैली निकाली। इसके बाद युवाओं ने नगर निगम के सामने चौक पर प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार आए दिन संविधान में बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती ऐसे नियम लागू किए जा रहे हैं, जिससे भारतीय किसान, कमजोर वर्ग को जीवनयापन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *