संयुक्त किसान मोर्चा नहीं करेगा रोड जाम
रुड़की। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों की शहादत और अन्य मांगों को लेकर कस्बे में किसानों ने रोड जाम के कार्यक्रम को हरियाली तीज को लेकर स्थगित कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को रोड जाम का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन रविवार को हरियाली तीज को देखते हुए रोड जाम के कार्यक्रम को स्थगित किया गया। साधारण तौर पर प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
