छात्र को 28 लाख के जॉब ऑफर का दावा

रुड़की। आरसीई के उपनिदेशक डॉ. आदेश आर्य ने बताया कि संस्थान का प्लेसमेंट पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी अच्छा जा रहा हैं। वर्चुअल माध्यम से साक्षात्कार लेकर देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने मेधावियों का चयन किया है। कम्पयूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को कम्प्यूटर साइंस के अलग-अलग क्षेत्र में अतिरिक्त कोर्स कराए गए हैं। छात्र भानू कुमार को ब्लॉकचेन तकनीकी में नाईजीरिया की एक कंपनी ने 28 लाख के वेतन पर चयन किया है। संस्थान की महानिदेशक प्रो. रमा भार्गव ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्लेसमेंट अधिकारी आशीष त्यागी ने बताया कि अभी कई दूसरी बड़ी कंपनियां भी ऑफर दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *