स्कूली बच्चों को नशे के दुष्परिणाम बताए


पिथौरागढ़। नगर के टकाना स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व कार्ड संस्था ने संयुक्त तौर पर जागरूकता अभियान चलाया। एसपी लोकश्वर सिंह के निर्देश पर विद्यालय पहुंची टीम ने बच्चों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर क्राइम आदि से अवगत कराया। उन्हें गुड टच बैड टच के बारे में भी जानकारी दी। यहां हेड कांस्टेबल दीपक खनका, हेड कांस्टेबल तारा बोनाल, कांस्टेबल निर्मल किशोर, रणवीर कम्बोज, कार्ड संस्था से सुनीता चंद, ललिता पंत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *