हर्षोल्लास से मनाया गया घी संक्रांति का पर्व


चम्पावत। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोक परंपरा का घी संक्रांति पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने कुलदेवता को नई फसल मक्के और अरबी की बेल, गाबा कुलदेवता को पूजा अर्चना के साथ चढ़ाई। इस दौरान घरों में विशेष व्यंजन बनाए गए। मान्यता है कि जिस प्रकार बोने के समय को हरेला त्यार के रूप में मनाया जाता है। उसी प्रकार बीजों के अंकुरित होने पर प्रकृति ने उपहार स्वरूप दिए जाने वाले अनाजों को सबसे पहले देवी देवताओं को चढ़ाया जाता है। किसानों ने अपनी बोई फसलों के अंकुरित होने पर कुल देवताओं का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *