एबीवीपी और छात्र संघ की मांग पर बढ़ी सीटें
चम्पावत। पीजी कॉलेज लोहाघाट एबीवीपी और छात्र संघ की मांग पर बीए प्रथम सेमेस्टर पर सीटें बढ़ने पर छात्रों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताया है। एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक सिंह पुजारी और छात्र संघ अध्यक्ष मयंक ढेक ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में कई छात्र-छात्राओं को सीटें कम होने के कारण प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी सीटें बढ़ाई गई थी, लेकिन इसके बाद भी कई छात्र वंचित थे। जिसमें केवल 30 फीसदी सीट बढ़ाने की मांग की गई थी। अब वंचित छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिल सकेगा।
