पॉलीटेक्निक कॉलेज में पेयजल संकट गहराया
चम्पावत। राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट के नलकूप में खराबी आने से पेयजल संकट गहरा गया है। कैंपस व महिला पुरुष छात्रावास में रहने वाले छात्र छात्राओं को सोलर हैंडपंप से पानी लाकर दिनचर्या चलानी पड़ रही है। वर्ष 2019 में आपदा के दौरान शंखपाल से बनी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने 2020 में कॉलेज परिसर में दो नलकूप लगाए गए थे। जिससे पेयजल आपूर्ति सुचारु हो गई। करीब एक माह पूर्व एक नलकूप की मोटर मोटर खराब होने से छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा कैंपस में रहने वाले स्टाफ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रावास के छात्र-छात्राओं को सुबह शाम सोलर हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। उन्नयन समिति के आरपी ओली, पूर्व ग्राम प्रधान शांति चतुर्वेदी, महेश चंद्र, भुवन चंद्र आदि ने जिला प्रशासन से कॉलेज में सोलर हैंडपंप लगाकर पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ ने बताया कि कैंपस परिसर में बोरबैल की मोटर खराब हुई है। मोटर आर्डर कर दी गई है। जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
