नशीला पदार्थ खिलाकर यात्री को लूटने वाला पकड़ा

रुड़की।  जालंधर, पंजाब के मोहल्ला तारा सिंह नगर निवासी अशोक कुमार पुत्र गोवर्धन दास इसी 31 दिसंबर को ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। रुड़की से लक्सर के बीच में एक युवक ने उन्हें विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिला दिया। उनके बेहोश होने पर युवक उनका मोबाइल फोन व आठ हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। अशोक कुमार की तहरीर पर लक्सर जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
एसओ प्रदीप राठौर ने इसके खुलासे के लिए एसआई ममता गोला के साथ सिपाही शिवकुमार, अमित कुमार व मौहम्मद इफ्तिखार की टीम बनाई थी। टीम ने दबिश देकर आरोपी फिरोज खान निवासी रिछा रोड जहानाबाद पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने मोबाइल व 14 हजार की नगदी भी बरामद की है। एसओ राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीलीभीत में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *