2 माह से लापता युवक की गुमशुदगी में अपहरण का केस  दर्ज

रुड़की।  कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव निवासी युवक दो माह पहले घर से लापता हो गया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा निवासी रतिराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 36 वर्षीय पुत्र सीताराम तीन नवंबर को घर से अपनी साली के यहां जाने की बात कह कर निकला था। तभी से वह वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नही चल पाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शरू कर दी है। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि पिता रतिराम की मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *