हिमालयी विवि में मिलेगा व्यावसायिक प्रशिक्षण

ऋषिकेश

हिमालयी विवि लालतप्पड में युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण मिलेगा। विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के अलावा प्रयोगात्मक अध्ययन भी कराया जाएगा। हिमालयी विश्वविद्यालय के सचिव बालकृष्ण चमोली ने बताया कि विवि को भारत सरकार की हुनर से रोजगार योजना का केन्द्र बनाया गया है। जल्द ही युवाओं को तय पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में व्यवस्थाएं जुटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। आज के दौर में बेरोजगार युवाओं के लिए यह बेहतर मौका है, प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। योजना के अंर्तगत प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *