भीमताल में जुआ खेलते दस जुआरी दबोचे
हल्द्वानी
पुलिस ने गोरखपुर चौराहे के पास एक मॉल के नीचे जुआ खेल रहे दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 26600 रुपये व ताश की गड्डी भी बरामद की है। भीमताल थानाध्यक्ष बीरेंद्र बिष्ट ने बताया, शुक्रवार रात गोरखपुर चौराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
