केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक से लगाई अंडर पास की गुहार

ऋषिकेश

नेपाली फार्म में अंडर पास नहीं बनने से ग्रामीण परेशान हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने अंडर पास के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से गुहार लगाई। श्यामपुर क्षेत्र से एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली शास्त्री भवन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक से मिला। श्यामपुर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने बताया कि नेपाली फार्म में फ्लाईओवर बनने से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि यहां नेपालीफार्म में ठाकुरपुर को जाने वाली सडक़ के लिए अंडर पास नहीं बनाया गया है। जिससे ग्रामीणों को मुख्य सडक़ को क्रॉस करने के लिए कई किलोमीटर तक घुमना पड़ता है। कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यहां अंडरपास की व्यवस्था की जाए। केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही अधिकारियों से वार्ता कर इस मामले में निष्कर्ष निकालने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मनोज जखमोला, हर्षपति सेमवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *