एनएसयूआई ने धूमधाम से मनाया 51वां स्थापना दिवस
ऋषिकेश
एनएसयूआई ने 51वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपने के साथ वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा कर मानवता का संदेश दिया। शुक्रवार को डोईवाला स्थित वृद्धाश्रम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपे। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को राशन भेंट किया। एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा कि एनएसयूआई 51वां स्थापना दिवस मना रहा है। नगर अध्यक्ष आरिफ अली ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने हम जैसे आम परिवारों के छात्रों के लिए राजनीति के लिए एक राह खोली। मौके पर आसिफ अली, रोहन, सागर चौहान, नीरज रावत, हरमन कौर, नताशा आदि उपस्थित थे।
