पेड़ से लटका मिला विदेशी नागरिक का शव

ऋषिकेश

लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के भूतनाथ मंदिर के पास एक विदेशी नागरिक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल विदेशी के शव को एम्स की मोर्चरी में रखवाया गया है। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि भूतनाथ मंदिर से दो किमी दूर पहाड़ी पर एक विदेशी नागरिक का शव पेड़ से लटका हुआ है। विदेशी नागरिक की मौत की सूचना से लक्ष्मणझूला थाना पुलिस में हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पेड़ से लटक रहे विदेशी नागरिक के शवो पुलिस ने नीचे उतारा। शव को कब्जे लेने के बाद शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतक की पहचान पुलिस नहीं कर सकी। थाना निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि मृतक के पास किसी प्रकार की पहचान संबंधित आईडी नहीं मिली। जिससे की उसके बारे में पता चल सके। फिलहाल आसपास के होटल और गेस्ट हाउस से रिकॉर्ड मांगा गया है। जिससे की उसके बारे कुछ पता चल सके। मृतक की उम्र करीब 47 साल होगी। प्रथमदृष्टतया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *