नई टिहरी पीजी कॉलेज में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू


नई टिहरी। पीजी कॉलेज नई टिहरी में गंगा स्वच्छता पखवाड़े का महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डीपीएस भंडारी तथा नमामि गंगे समिति सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई। मौके पर नमामि गंगे व अर्थ गंगा लोगो युक्त टी-शर्ट और जुट के बैगों को छात्र-छात्राओं को बांटा गया। नमामि गंगे की सदस्य डॉ. आशा डोभाल ने नमामि गंगे परियोजना के बारे में छात्रों को जानकारी दी। कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों से गंगा की स्वच्छता और निर्मलता पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ एंव निर्मल बनाने के लिए लिए सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों तथा उनके आसपास किसी भी प्रकार कूड़ा करकट न फेंके। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. पीसी पैन्यूली ने गंगा स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर डॉ. वीपी सेमवाल, डॉ. एएम पैन्यूली, डॉ.सुशील कुमार कगड़ियाल, डॉ.मीनाक्षी शर्मा, डॉ. हेमलता सहित कर्मचारी और छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *