एक किलो, 482 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

बागेश्वर

बागेश्वर जिले को नशामुक्त बनाने की मुहिम में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने एक किलो, 482 ग्राम चरस के साथ सूपी निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूपी निवासी युवक गडिय़ागांव में पुलिस के हत्थे चढ़ा। न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। गडिय़ागांव पुल से 50 मीटर आगे एक व्यक्ति आ रहा था। संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गई। चेकिंग करने पर महेंद्र राम पुत्र गोती राम निवासी सूपी, कपकोट उम्र 55 वर्ष के पास से एक किलो 482 किलो चरस बरामद हुई। आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपित को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। आरोपित को पकडऩे वाली पुलिस टीम में पंकज जोशी, जितेंद्र पाल, कमल मेहरा, इमरान खान, बसंत पंत मौजूद थे। एसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, पूछताछ भी की गई। उससे जो अहम सुराग हाथ लगे उसकी जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य तस्कर भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि सभी थाने, चौकियों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। रोज निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सीओ विपिन पंत भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *