यंग इन्वेस्टर्स अवेयरनेस वेविनार संपन्न

बागेश्वर

सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ एवं बाम्बे स्टाक एक्सचेंज के संयुक्त तत्वावधान में यहां एक दिवसीय यंग इन्वेस्टर्स अवेयरनेस वेबिनार संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वेबिनार के कन्वेनर असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान डॉ.. शिव प्रकाश राय ने सभी का स्वागत किया एवं विषय की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। राष्ट्रीय वेबिनार की पैट्रॉन अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रेमलता कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के पास पैसे नहीं है उनको भी अभी से बचत की आदत को विकसित करना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत के लिए बच्चों में बचत, निवेश की आवश्यकता जरूरी है। बॉबे स्टाक एक्सचेंज की चीफ मैनेजमेंट आफिसर, फाइनेंशियल ट्रेनर एवं आज के वेबिनार कि की-स्पीकर गायत्री जोशी ने आर्थिकी, निवेश, बचत, आय, खर्च, शेयर मार्केट, म्यूच्यूअल फंड्स, टैक्स इत्यादि को विस्तार से बताया, वेबिनार में प्रश्न-उत्तर का दौर भी चला। मुम्बई विश्वविद्यालय से डॉ. दत्तात्रेय यादव, पटना विश्वविद्यालय से डॉ. आनंद समदर्शी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय से डॉ. ब्रजेंद्र सिंह, रूडक़ी से डॉ. अनिल कुमार, गणाई गंगोली से डॉ. विभा राघव, रानीखेत से डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. सुभाष चन्द्र एवं गरुड़ महाविद्यालय से डॉ. अंजली पुनेरा, डॉ. हेमचन्द्र दुबे, डॉ. अवधेश तिवारी समेत 100से ज्यादा छात्र जुड़े थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *