विकास कार्यो में चालक संवर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रमुख अभियंता
लखनऊ
राजकीय परिवाहन चालक संघ लोक निर्माण विभाग का द्विवार्शिक अधिवेशन/चुनाव 19 दिसम्बर को विश्वैश्रैया प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रमुख अभियंता ग्रामीण सडक़ इं. मनोज गुप्ता, ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर विभागीय स्तर पर किसी भी तरह की समस्या को लम्बित न रखने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश के विकास कार्यो में चालक संवर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैै। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष पद पर शिवकुमार यादव और महामंत्री पद पर सुभाषचन्द्र मिश्र को निर्वाचित घोषित किया गया। यह जानकारी प्रदेष महामंत्री सुभाश मिश्र ने दी।
रामराज दुबे प्रदेष अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ पर्यवेक्षक, भारत सिंह यादव मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष पी.डब्लू.डी. नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, सहायक चुनाव अधिकारी ओम प्रकाष पटेल प्रदेष महामंत्री मिनिस्टीलियल एसोसिएषन कार्यालय प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग और विजय शंकर मिश्रा वरिश्ठ उपाध्यक्ष यूपी पीडब्लूडी सर्किल आफिसेस मिनिस्टिीरियल एसोसिएशन में चुनाव सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी भारत सिंह यादव ने कार्यकारिणी की घोषण करते हुए बताया कि चुनाव उपरान्त शिवकुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष, सुभाष चन्द्र मिश्र महामंत्री, कल्लू यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार प्रदेश उपमंत्री, वीरेन्द्र सिंह प्रदेश संयुक्त मंत्री, शकील अहमद प्रदेश संगठन मंत्री, बेचन प्रसाद प्रचार मंत्री, अजय कुमार बिसारिया कोषाध्यक्ष और राजकुमार सम्प्रेक्षक निर्वाचित हुए। इसके अलावा मनोज रावत, मो. अख्तर, शिवधारी, राम किशोर और संजय सिंह यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक रामराज दुबे ने शपथ दिलाई। अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता नम्बर वन संजय कुमार, मुख्य अभियंता मुख्यालय दो वी.के. जैन, मुख्य अभियंता विद्युत यॉत्रिक मनोहर सिंह यादव और मुख्य अभियंता मंध्य क्षेत्र आर. के . हरदहा, आर.एम. श्रीवास्तव अधीक्षण अभियंता 17 वॉ वृत, आर.के. सिन्हा अधीक्षण अभियंता, डी.के. वर्मा अधिशासी अभियंता ,राकेश कुमार अधिशासी अभियंता, परितोष कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत यॉत्रिक के साथ सहित कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी राम सुरेश यादव, वीरेन्द्र यादव, सुनील यादव, जे.पी. तिवारी, पदमनाभ् त्रिवेदी, जे.पी. पाण्डेय, सुधांशु शर्मा, हरिकेश प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, रामहेत यादव, दिलीप यादव, रामविलास यादव, सूरज यादव,वशिष्ठ तिवारी, मायादेवी और कलावती तिवारी आदि उपस्थित थे।
शोकसभा का आयोजन
प्रदेश कार्यकारिणी के निर्वाचन और शपथ ग्रहण समारोह के उपरान्त पूरे सदन की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में विगत दिवस स्वर्गवासी हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, प्रचार मंत्री संजय, प्रदेश संयुक्त मंत्री गौरीकांत झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कल्लू भाई, चालक धनश्याम, गोपी, खरवार और उपाध्यक्ष रईस अहमद को श्रृंद्धाजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्माओं की शान्ति कामना की गई।
